छत्तीसगढ़ : शराब घोटाला केस… 205 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच; ED का ढेबर, टुटेजा की संपत्ति पर एक्शन, इसमें रायपुर का आलीशान होटल और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग शामिल

          रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने घोटाले के आरोपियों की 205 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कर दी है। इन प्रॉपर्टी में रायपुर की आलीशान होटल और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग भी शामिल है।

          ED की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन संपत्तियों में 18 चल और 161 अचल संपत्ति है। यह संपत्ति पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर समेत बाकी आरोपियों की है। करीब 11 महीने पहले भी 122 करोड़ की संपत्ति ED ने जब्त की थी।

          ED ने ट्वीट कर इन संपत्तियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रायपुर की ये बड़ी होटल भी शामिल है।

          रायपुर के पॉश इलाकों में है संपत्ति

          205 करोड़ की इन संपत्ति में कुछ संपत्ति रायपुर के मुख्य इलाकों में स्थित है। स्टेशन रोड और शंकर नगर जैसे पॉश इलाकों की इन एक-एक बिल्डिंग की कीमत करोड़ों में है।

          अनिल टुटेजा को ED ने 20 अप्रैल को हिरासत में लिया था। वे EOW ऑफिस में वे बयान दर्ज करने पहुंचे थे इसी दौरान ED की टीम भी उन्हें लेने पहुंची थी।

          अनिल टुटेजा को ED ने 20 अप्रैल को हिरासत में लिया था। वे EOW ऑफिस में वे बयान दर्ज करने पहुंचे थे इसी दौरान ED की टीम भी उन्हें लेने पहुंची थी।

          इस घोटाले में पूर्व मंत्री समेत 70 लोगों पर FIR है

          शराब घोटाले में पूर्व मंत्री, IAS अफसर, पूर्व आबकारी अधिकारी और बड़े कारोबारी शामिल हैं। इनमें अनिल टुटेजा 2003 बैच के IAS अफसर हैं जो अभी ED की हिरासत में हैं। वहीं कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन 8 मई तक EOW की रिमांड पर हैं। इसके अलावा कारोबारी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी 16 मई तक जेल में रहेंगे।

          शराब घोटाले में आरोपी 3 बड़े नाम अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, अरुणपति त्रिपाठी अभी जेल में हैं।

          शराब घोटाले में आरोपी 3 बड़े नाम अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, अरुणपति त्रिपाठी अभी जेल में हैं।

          शराब घोटाला मामले में बनाए गए आरोपी

          01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)

          02. अनवर ढेबर

          03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड)

          04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राइवेट लिमिटेड

          05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)

          06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)

          07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

          08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

          09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

          10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)

          12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

          15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

          16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

          18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)

          19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)

          21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

          22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)

          23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)

          24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

          25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)

          26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)

          27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)

          28. अरविंद सिंह

          29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)

          30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड)

          31. नवनीत गुप्ता

          32. पिंकी सिंह (प्रोप्राइटर अदिप एम्पायर्स)

          33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

          34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राइवेट लिमिटेड)

          35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)

          36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

          37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

          38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

          39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

          40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

          41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड

          42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड

          43. विजय भाटिया, भिलाई

          44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

          45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राइवेट लिमिटेड

          46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राइवेट लिमिटेड

          47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस

          48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसिलिटी मैनेजमेंट

          49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर

          50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राइवेट लिमिटेड और पार्टनर

          51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड

          52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर

          53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स

          54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई

          55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.

          56. दीपक दुआरी

          57. दिपेन चावडा

          58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स

          59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन

          60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड

          61. सफायर इस्पात के मालिक उमेर ढेबर और जुनैद ढेबर

          62. अख्तर ढेबर

          64. अशोक सिंह

          65. सुमीत मलो

          66. रवि बजाज

          67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर

          68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारी

          69. अन्य आबकारी अधिकारी

          70. विकास अग्रवाल के साथीगण के अज्ञात का नाम भी शामिल है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

                    प्रमुख सचिव बोरा ने कंटेनर में खाली बोतल डालकर लोगों...

                    रायपुर : सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति

                    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्नरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    Related Articles

                    Popular Categories