Chhattisgarh : लोकसभा चुनाव… कोरबा-बस्तर सांसदों का कट सकता है टिकट, BJP प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस का बदलेगा पैनल; राजनांदगांव-दुर्ग से बघेल-ताम्रध्वज की चर्चा

          रायपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। वहीं कांग्रेस में बैठकों के साथ उठा-पटक का दौर जारी है। दिल्ली में सोमवार को घंटों चली बैठक के बावजूद कांग्रेस के दिग्गज एक सीट पर भी सिंगल नाम तय नहीं कर पाए हैं।

          दरअसल, भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ज्यादा सावधानी बरत रही है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहले तैयार किए गए पैनल में अब कुछ बदलाव किए जाने की चर्चा है। पार्टी रायपुर, राजनांदगांव जैसी सीट पर दिग्गज नेताओं को उतार सकती है।

          दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक (फाइल फोटो)

          दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक (फाइल फोटो)

          अलग-अलग सीटों पर इन नामों पर भी चर्चा

          इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। रायपुर और राजनांदगांव दोनों लोकसभा सीटों पर उनके नाम को लेकर प्रस्ताव आया है। हालांकि राजनांदगांव से छन्नी साहू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। छन्नी साहू इसी सीट से विधायक भी रह चुकी हैं।

          रायपुर से पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू का नाम भी सामने आया है। धनेंद्र पहले भी एक बार रायपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं दुर्ग से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और राजेंद्र साहू, कांकेर से मोहन मरकाम और बीरेश ठाकुर में से किसी एक के नाम पर फैसला हो सकता है।

          दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक (फाइल फोटो)

          दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक (फाइल फोटो)

          कोरबा, बस्तर को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर

          सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कोरबा और बस्तर को लेकर भी नाम तय नहीं हो पाए हैं। पहले माना जा रहा था कि इन दोनों सीटों पर स्थिति साफ है। कांग्रेस एक बार फिर से अपने सांसदों को रिपीट करेगी, लेकिन एक भी सीट पर सिंगल नाम तय नहीं हो सके।

          वहीं पूर्व आबकारी मंत्री ने भी विरोध का बिगुल फूंक दिया है। अपने बेटे हरीश लखमा को बस्तर से टिकट दिलाने के लिए वह समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान के सामने अपनी बात भी रख दी है। हालांकि अभी कोरबा से ज्योत्सना महंत और बस्तर से दीपक बैज सांसद हैं।

          ये है कांग्रेस का पैनल
          लोकसभा सीटइन नामों की चर्चा
          सरगुजाप्रेमसाय सिंह टेकाम, शशि सिंह, खेलसाय सिंह
          रायगढ़अमरजीत भगत, लालजीत राठिया, रानी जयमाला सिंह
          जांजगीर-चांपाशिव डहरिया, रमेश पैगवार, राइस किंग खूंटे
          कोरबाचरणदास महंत, ज्योत्सना महंत, जयसिंह अग्रवाल
          बिलासपुरटीएस सिंहदेव, संतोष कौशिक, रामशरण यादव
          राजनांदगांवभूपेश बघेल, महेश चद्रवंशी, छन्नी साहू
          दुर्गताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू, प्रतिमा चंद्राकर
          रायपुरभूपेश बघेल, विकास उपाध्याय, डॉ. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला
          महासमुंदधनेंद्र साहू, उमेश पटेल, देवेंद्र बहादुर सिंह, विनोद चंद्राकर
          बस्तरदीपक बैज, कवासी लखमा, हरीश लखमा
          कांकेरबीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम, अनिला भेंडिया, शिशुपाल सोरी

          जातीय समीकरणों पर भी जोर​​​​

          छह सामान्य संसदीय क्षेत्रों में भी जातिगत संतुलन बनाने को लेकर चर्चा हुई। इनमें दो सामान्य और चार OBC समेत अन्य समुदाय के प्रत्याशी तय किए जा सकते हैं। कम से कम दो सीट में ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट मिल सकता है।

          हालांकि यह तय नहीं हो पाया कि साहू समुदाय के प्रत्याशी को किस सीट से उतारा जाए। वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और धनेंद्र साहू के अलावा छन्नी साहू को लेकर जरूर कमेटी में चर्चा हुई।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories