छत्तीसगढ़ : पहले शेयर बाजार में मुनाफे का लालच दिया, फिर फर्जी डीमैट अकाउंट के जरिए 19 लाख की ठगी, चार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

              Kondagaon: कोंडागांव में शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर हुई कोंडागांव निवासी युवक से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी पुलिस को मिली सूचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 465, 467,468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

              मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद एक टीम गठित की गई थी और टीम सूचना के आधार पर भोपाल, गुना, और होशंगाबाद आरोपियों को तलाश में गई जहां लगातार तीन दिनों तक गठित की गई टीम रेकी करती रही और आरोपियों के संबंध में जानकारी पुख्ता करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

              आरोपियों में सौरभ काबारे पिता विजय 25 निवासी होशंगाबाद, हितेश वर्मा पिता गोविंदा 24 निवासी भोपाल, कुलदीप शिलावट पिता संतोष 27 निवासी भोपाल, उदित शिलावट पिता संतोष 30 निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, आरोपियों के पास से स्कूटी, एचपी कंपनी की दो लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, अलग-अलग खातों  के 8 डेबिट कार्ड, कुल कीमती तकरीबन 7 लाख जप्त किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

                              मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटनग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी...

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories