छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में बड़ा हादसा, CRPF जवानों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 3 जवान घायल 

              जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा हो गया है, बास्तानार घाट में सीआरपीएफ जवानों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रक में 20 जवान सवार थे, जिनमें से 3 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घायल जवानों का इलाज गीदम अस्पताल में किया गया। ये जवान 74,223,171 बटालियन से थे और दोरनापाल से बारसूर की तरफ जा रहे थे।

              राहत की बात यह है कि सभी जवानों की स्थिति सामान्य है, और उन्हें दूसरी सीआरपीएफ वाहन में बारसूर के लिए रवाना कर दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories