Chhattisgarh : अंबिकापुर में स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में भीषण आग, होल-सेल दुकान की पांचों मंजिल चपेट में आईं, ऊपर तक नहीं पहुंच रहा वाटर फोर्स

        सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक के पास चोपड़ापारा स्थित स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

        स्पोर्ट्स सेंटर और होटल की पांच मंजिलें आग की चपेट में आ गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिजली के तार टूटने के कारण हुए शार्ट सर्किट से आग फैली।

        पांचवीं मंजिल तक पहुंची आग, उठ रहा धुएं का गुबार।

        पांचवीं मंजिल तक पहुंची आग, उठ रहा धुएं का गुबार।

        सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी

        जानकारी के मुताबिक, चोपड़ापारा में जैन मंदिर के पीछे संचालित संजय सिंह के स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी। होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के ठीक सामने से गुजरे बिजली के तार टूट गए। शॉर्ट सर्किट से आग फैली और स्पोर्ट्स सेंटर तक फैल गई।

        दुकान में रखे स्पोर्ट्स के प्लास्टिक, रबर और लकड़ी का सामान आग के दायरे में आ गया। इसके बाद आग भयावह हो गई।

        स्पोर्ट्स सेंटर और बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई।

        स्पोर्ट्स सेंटर और बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई।

        फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटीं

        हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमें जब तक पहुंचीं, तब तक आग स्पोर्ट्स सेंटर से बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में भी फैल गई। आग से होटल में रखे फर्नीचर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी का फोर्स नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 11 बजे तक स्पोर्ट्स सेंटर, होटल की पांचवीं मंजिल और पिछले हस्से तक आग पहुंच गई।

        पीछे की दीवार तोड़ी गई

        फायर ब्रिगेड ने होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के पिछले हिस्से में पहुंचने के लिए पीछे की दीवार तोड़कर पहुंच मार्ग बनाया। फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग के कारण उठ रहे धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। आसपास के इलाके धुएं से घिर गए हैं।

        आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी।

        आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी।

        आग और अधिक फैलने का खतरा

        होटल के बगल में ही मिल्टन की होलसेल की दुकान और आवासीय घर भी हैं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क कर घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। फायर ब्रिगेड के वाहनों के पानी का प्रेशर दो मंजिलों तक ही पहुंच पा रहा है। जबकि आग दोनों संस्थानों की पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई है।

        दुकान और होटल की करीब 200 फीट से ज्यादा लंबाई है, जहां पानी दोनों ओर से भी डालने पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

        3 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

        स्पोर्ट्स दुकान होलसेल की बड़ी दुकान है। जहां स्पोर्ट्स और फिटनेस की मशीनरी दुकान में भरी हुई थी। सिर्फ इसी दुकान में ही करीब 2 करोड़ से अधिक का सामान बताया जा रहा है। इस तरह कुल मिलाकर करीब तीन करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories