Chhattisgarh : मां के प्रेमी को चाकू से वार कर मार डाला, महिला को बाइक से ले जा रहा था व्यवसायी; अवैध संबंध में हत्या

              सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में अवैध-संबंध को लेकर युवक ने अपनी मां के प्रेमी की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

              हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर सारंगढ़ पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। जहां से व्यवसायी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध संबंध में व्यवसायी की हत्या।

              सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध संबंध में व्यवसायी की हत्या।

              जनरल स्टोर संचालक की हत्या

              मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे श्रीराम जनरल स्टोर के संचालक अभिषेक केशरवानी की चाकू मारकर हत्या की। आरोपी ने अभिषेक केशरवानी के पेट में कई बार चाकू से वार किया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक केशरवानी आरोपी की मां को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया।

              पुलिस कर रही आरोपी की तलाश।

              पुलिस कर रही आरोपी की तलाश।

              CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

              हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस जगह-जगह CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के परिजनों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

              प्रेम-प्रसंग बनी हत्या की वजह

              बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग की वजह से हत्या की गई है। आरोपी युवक की मां के साथ श्रीराम जनरल स्टोर के संचालक अभिषेक केशरवानी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से गुस्से में आरोपी बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा।


                              Hot this week

                              KORBA : बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

                              आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी...

                              रायपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

                              गायत्री निर्मलकर सहित ग्रामीणों को गांव में ही मिल...

                              Related Articles

                              Popular Categories