Chhattisgarh News : BJP सांसद संतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया थ्रेट कॉल, जांच में जुटे आला अधिकारी; पुलिस अलर्ट

        Rajnandgaon: राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद संतोष पांडेय को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया है। उन्होंने इसकी शिकायत कवर्धा एसपी से की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कवर्धा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को सुबह सांसद संतोष पांडेय की पत्नी के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल सांसद के बेटे ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने सांसद संतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने इस बात की जानकारी तुरंत पिता को दी।

        सांसद संतोष पांडेय ने मामले की शिकायत कवर्धा एसपी से की है।

        सांसद संतोष पांडेय ने मामले की शिकायत कवर्धा एसपी से की है।

        कवर्धा एसपी से मामले की शिकायत

        मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने इस बात की जानकारी तुरंत कवर्धा एसपी को दी। एसपी ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए। जांच में साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मोबाइल नंबर पाकिस्तान का है।

        पाकिस्तान का मोबाइल नंबर

        पाकिस्तान का नंबर होने का पता चलने ही पुलिस के आला अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। करीब 2 महीने में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में धमकी भरा फोन आना चिंता का विषय है। चुनाव के मद्देनजर सांसद की सुरक्षा भी बढ़ाई जा सकती है।



                Hot this week

                रायपुर : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

                स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                Related Articles

                Popular Categories