Chhattisgarh : बम्लेश्वरी मंदिर के स्मार्ट टीवी में चला अश्लील वीडियो, पुलिस ने खंगाले 100 CCTV और 200 मोबाइल नंबर; कांड करने वाला कर्मचारी अरेस्ट

        Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगे स्मार्ट टीवी में अचानक अश्लील वीडियो चला दिया गया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आरोपी ट्रस्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

        जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम 5.40 बजे मां बम्लेश्वरी के ऊपर वाले मंदिर कार्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में अश्लील वीडियो चलने लगा। श्रद्धालुओं की नाराजगी के बीच मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

        डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी मंदिर।

        डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी मंदिर।

        सीसीटीवी खंगाले और नंबरों की जांच की

        पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी एक्टिव किया। पता चला कि स्मार्ट टीवी को मोबाइल से कनेक्ट करने पर यह वीडियो चली है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और आसपास एक्टिव नंबरों की जांच की, जो घटना के वक्त एक्टिव थे।

        ट्रस्ट कर्मचारी से हुई पूछताछ

        पुलिस ने इन स्मार्ट टीवी के रायपुर स्थित ऑपरेटर से भी पूरी जानकारी ली। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में ट्रस्ट कर्मचारी रवि चन्द्रिकापुरे ऊपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में दिखा। उसे पकड़कर पूछताछ की गई।

        ट्रस्ट कर्मचारी रवि चन्द्रिकापुरे गिरफ्तार।

        ट्रस्ट कर्मचारी रवि चन्द्रिकापुरे गिरफ्तार।

        फोन से कनेक्ट कर चलाया था अश्लील वीडियो

        उसने पूछताछ में बताया कि स्क्रीन कास्ट के जरिए फोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर लिया। फिर फोन में चल रहे अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया। कर्मचारी के खिलाफ सबूत मिलने और कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

        भजन-आरती प्रसारित करने लगाए गए हैं टीवी

        बता दें कि प्रसिद्ध देवी स्थल बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में कई स्मार्ट टीवी लगाए गए हैं। इन स्मार्ट टीवी से माता जी की आरती और माई जी से जुड़े भजन प्रसारित होते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                Related Articles

                Popular Categories