छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई; गणेश झांकी देखने निकले थे तीनों

          दुर्ग। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे. नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए.

          इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



                    Hot this week

                    रायपुर : धमतरी में कल सजेगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला

                    ट्राइफेड के संग स्थानीय हुनर भरेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...

                    रायपुर : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

                    वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय...

                    Related Articles

                    Popular Categories