Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : ओपी चौधरी बोले- मोदी की लहर नहीं सुनामी चल रही, वित्त मंत्री ने कहा- कांग्रेस डूबती नाव; इसलिए छोड़कर भाग रहे लोग

              दुर्ग: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुताबिक छत्तीसगढ़ ही नहीं देशभर में नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है। इसमें कांग्रेस पूरी तरह से बह जाएगी। कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिसमें छेद हो चुका है। नाव में पानी लगातार भर रहा है। इसलिए लोग मजबूरी में कांग्रेस छोड़कर भागने को मजबूर हैं। चौधरी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी तौर पर सही बताया है।

              ओपी के मुताबिक इस गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। अगर वो सही हैं तो उन्हें और बड़ी जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। कोर्ट मोदी जी का नहीं है। एक प्रक्रिया होती है। ईडी ने साक्ष्यों के साथ कोर्ट में सबूत पेश कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्री ने ये बातें दुर्ग में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।

              भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद विधायक मंत्री और पदाधिकारी।

              भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद विधायक मंत्री और पदाधिकारी।

              सम्मेलन में ओपी चौधरी और दयाल दास बघेल मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे थे। दुर्ग सांसद और भाजपा से सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वित्त मंत्री के मुताबिक 9-9 बार केजरीवाल जी को समन भेजा गया, लेकिन वो नहीं गए। 10वीं बार समन जारी करके उन्हें साक्ष्यों के साथ ले जाया गया है। इसमें जो भी निर्णय लेगी वो न्याय पालिका लेगी। उसमें किसी पार्टी का कोई लेना देना नहीं होगा।

              भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

              भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

              गिरफ्तारी के विरोध को बताया गलत

              मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ जो प्रदर्शन कर रही है उसे वित्त मंत्री ने पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनके ऊपर कई आरोप लगे। लेकिन उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया के साथ कार्य किया और निर्दोष साबित हुए।

              उस समय तो भाजपा ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। इसलिए अगर वो सही हैं तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। केजरीवाल को पता है कि उन्होंने गलत किया है, इसलिए दुनियाभर का हल्ला कर रहे हैं।

              दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

              दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

              भूपेश बघेल पहले छत्तीसगढ़ की जनता को दें जवाब

              वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भूपेश बघेल को इस बात का जवाब देना चाहिए कि शराब में माफियागिरी करके कच्चा पक्का कर दो हजार करोड़ का घोटाला कैसे किया। महादेव ऐप के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए की उगाही करके छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को क्यों खराब किया।

              चाहे गोठान हो, चाहे डीएपी हो, यूरिया हो, पीएससी हो या अन्य भर्ती हो सभी जगह माफिया राज क्यों स्थापित किया। पहले छत्तीसगढ़ की जनता को ये जवाब देना चाहिए। रही बात इलेक्टोरल बांड की तो भाजपा से अधिक राशि विपक्ष के लोगों को गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories