Saturday, February 21, 2026

              Chhattisgarh : बॉयफ्रेंड की शादी में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का बवाल, दुल्हन के घर से खाली हाथ लौटी बारात; दूल्हे ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में एक युवक की शादी में बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि युवक 3 माह की गर्भवती गर्लफ्रेंड को धोखा देकर किसी और से शादी कर रहा था। बारात के पीछे-पीछे गर्लफ्रेंड भी पहुंच गई और दुल्हन के घर जमकर बवाल किया, जिसके बाद शादी रुक गई। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव गांव का है।

              दरअसल, गौरेला के तरईगांव में यादव परिवार की बेटी से पेंड्रा के अमारू गांव निवासी अजय यादव की शादी हो रही थी। अजय यादव बारात लेकर पहुंचा था, लेकिन उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर सामने आने के बाद शादी कैंसिल हो गई।

              गौरेला के तरईगांव में हो रही थी अजय यादव की शादी।

              गौरेला के तरईगांव में हो रही थी अजय यादव की शादी।

              कान पकड़कर उठक-बैठक कर दूल्हे ने मांगी माफी

              बताया जा रहा है कि दूल्हे की प्रेमिका, दुल्हन के घर आ धमकी और खुद को दूल्हे से प्रेग्नेंट होना बताया। इसके बाद तो देर रात खूब हंगामा हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान पुलिस के सामने दूल्हे अजय को माफी मांगने के लिए कहा गया। तब उसने कान पकड़कर उठक-बैठक कर माफी मांगी।

              गौरेला के तरईगांव में बना शादी का मंडप। हंगामे के बाद शादी कैंसिल कर दी गई।

              गौरेला के तरईगांव में बना शादी का मंडप। हंगामे के बाद शादी कैंसिल कर दी गई।

              वधू पक्ष ने जब्त किया बारातियों का सामान

              शादी वाले घर में बवाल होने के बाद दूल्हे को प्रेमिका अपने साथ वापस ले गई। वहीं, वधू पक्ष के लोगों ने जमानत के रूप में बारातियों का कुछ सामान जब्त कर लिया है, जिसकी सूचना गौरेला थाने में दी गई है।

              सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे अजय यादव को गांव वालों ने घेर लिया।

              सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे अजय यादव को गांव वालों ने घेर लिया।

              पुलिस ने दी कोर्ट जाने की सलाह

              गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने वधू पक्ष को न्यायालय जाने की सलाह और शिकायत की पावती देकर रवाना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई अपराध घटित नहीं हुआ, इसलिए वधू पक्ष को कोर्ट जाने की सलाह दी गई है।

              दुल्हन के घरवालों के भड़कने के बाद दूल्हा बना अजय माफी मांगता रहा।

              दुल्हन के घरवालों के भड़कने के बाद दूल्हा बना अजय माफी मांगता रहा।

              कोरबा में भी दूल्हे की हुई थी पिटाई

              दो दिन पहले कोरबा जिले में भी दूल्हे को लड़की वालों ने जूते की माला पहना कर जमकर पीटा था। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को एक युवती ने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर दी। शादी होने से पहले ही लड़की वालों को दूल्हे की असलियत का पता चल गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर यहां पढ़िए…

              शादी की रस्म पूरी होने से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने युवक के पहले से शादीशुदा होने का फोटो-वीडियो परिजन को भेजा।

              शादी की रस्म पूरी होने से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने युवक के पहले से शादीशुदा होने का फोटो-वीडियो परिजन को भेजा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन 22 मार्च को

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने चित्रकोट महोत्सव के दौरान...

                              Related Articles

                              Popular Categories