Chhattisgarh : नशे में टल्ली मिला प्रधानपाठक, स्कूल टाइम में पंच के घर चल रही मांस-मदिरा पार्टी, BEO बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नशे में धुत्त शिक्षकों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी के बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नाका गांव में पदस्थ प्रधान पाठक जलेश्वर प्रसाद साव का स्कूल समय में मांस-मदिरा सेवन करने का वीडियो सामने आया है।

            दरअसल, 28 फरवरी को स्कूल लगने के दौरान करीब 2 बजे मोहल्ले में चिकन और शराब पीते दिखे। स्कूल में जब शैक्षिक समन्वयक ध्यान सिंह वाकरे सुबह मध्यान भोजन की मासिक जानकारी के लिए संकुल केंद्र नाका गए, तो प्रधान पाठक जलेश्वर अनुपस्थित मिले।

            नाका गांव।

            नाका गांव।

            पंच के घर चल रही थी पार्टी

            जब रसोईया से पूछा गया, तो पता चला कि गांव के ही मोहल्ले में पंच के घर में स्वीपर के साथ मांस मदिरा का सेवन करने गए हैं। शैक्षणिक समन्वयक ने मौके पर पहुंचकर समझाइश भी दी। इस तरह का कृत्य करना उचित नहीं है। यह शासकीय गरिमा की विपरीत है, लेकिन प्रधान पाठक नहीं माने।

            पदस्थ प्रधान पाठक जलेश्वर प्रसाद।

            पदस्थ प्रधान पाठक जलेश्वर प्रसाद।

            जांच कर की जाएगी कार्रवाई- BEO

            इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रधान पाठक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता

                          मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दूसरा नेत्रदान, शोक की घड़ी...

                          Related Articles

                          Popular Categories