छत्तीसगढ़ : रायपुर गोलीकांड… शूटरों को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, युवक गैंगेस्टर अमन साहू गैंग का है सदस्य; पुलिस ने रेड मारकर हरियाणा से दबोचा

          जब्त की गई पिस्टलl आरोपित जसवंत सिंह उर्फ बग्गू।

          रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर फायरिंग के लिए पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी जसवंत सिंह उर्फ बग्गू (26) निवासी नेजाडेला थाना सदर सिरसा, जिला सिरसा, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से घटना में इस्‍तेमाल की गई पिस्टल जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गैंगेस्टर अमन साहू गैंग के आठवें सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के लिए अमन साहू ने हरियाणा के अमनदीप वाल्मीकि को सुपारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़े सदस्यों को पुलिस एक-एक कर पकड़ रही है। जांच में पता चला कि जसवंत सिंह ने शूटरों को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। इसके बदले में उसके खाते में पैसे भी डाले गए थे।

          फायरिंग करने के बाद शूटरों ने उस तक पिस्टल पहुंचा दी थी। साथियों की गिरफ्तारी के बाद जसवंत पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस बीच आरोपी के हरियाणा में होने की सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की गई, जिस पर उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

          यह था मामला

          13 जुलाई को रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर खड़ी कार में बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना से जुड़ी पुलिस ने अब तक सात बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें घटना के मास्टर माइंड अमनदीप वाल्मीकि भी शामिल है। कंपनी का झारखंड में रोड का ठेका चल रहा है। रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करवाई गई।

          शूटरों को पकड़ने में जुटी टीम

          पुलिस को आशंका है कि शूटआउट की घटना में और भी लोग शामिल हैं। इस वारदात में पंजाब, हरियाणा, झारखंड के बदमाश शामिल हैं, इसलिए पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए झारखंड, पंजाब, हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं फायरिंग करने वालों का अब तक सुराग नहीं मिला है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories