छत्तीसगढ़ : मैं तुझसे बेइंतिहा मोहब्बत करता हूं बोलकर रेप, शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, युवती गर्भवती हुई तो छोड़ दिया

              आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              बस्तर: जिले में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का वादा किया, फिर दुष्कर्म किया।

              जब युवती गर्भवती हुई तो वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              मैं तुझसे बेइंतिहा मोहब्बत करता हूं बोलकर रेप

              जानकारी के मुताबिक, टिकरालोहंगा खासपारा का रहने वाला युवक हेमनाथ गौतम (27) की पहचान इसी जिले की रहने वाली एक युवती से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली। युवक ने कहा कि मैं तुझसे बेइंतिहा मोहब्बत करता हूं। शादी का भी वादा कर युवती से दुष्कर्म किया। युवती 4 महीने की गर्भवती है।

              आरोपी को भेजा गया जेल

              इसका पता जब युवक को चला तो उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, फिर उसने जब शादी करने को कहा तो वह शादी के वादे से भी मुकर गया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

              रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे पता चला कि, युवक पहले से ही शादीशुदा है। वहीं सिटी कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से बदली मोटू राम की जिंदगी

                              कच्चे और टपकते घर की परेशानी से मिली स्थायी...

                              Related Articles

                              Popular Categories