Tuesday, February 17, 2026

              Chhattisgarh : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो वर्ष तक रेप, शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

              रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

              सरगुजा: जिले के मणिपुर थानाक्षेत्र में युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने दो वर्ष पूर्व वेलेंटाइन डे पर किशोरी को घर ले जाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो वर्ष तक किशोरी का रेप करता रहा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के मणिपुर थाना अंतर्गत ग्राम लब्जी निवासी युवक संजू लकड़ा ने दो वर्ष पूर्व एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। युवक 14 फरवरी 2022 को वेलेंटाइन डे पर किशोरी को मिलने बुलाया। युवक किशोरी को अपने साथ घर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने किशोरी की आपत्ति के बावजूद उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया।

              वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप
              युवक संजय लकड़ा ने फिर से किशोरी को मिलने बुलाया तो उसने मिलने से इंकार कर दिया। युवक ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया और रेप किया। दो वर्ष तक युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का दैहिक शोषण करता रहा।

              इससे परेशान होकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मणिपुर थाने में मामले की रिपोर्ट 05 जून को दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2-N), 384 IPC एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध दर्ज किया।

              आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
              मणिपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजू लकड़ा (24) निवासी लब्जी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं बाइक जब्त किया गया है। आरोपी को गुरूवार को अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

              कार्रवाई में टीआई मणिपुर प्रदीप जायसवाल, एएसआई अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह,महिला आरक्षक किरण अमलावती सहित अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, कुश सोनी की टीम शामिल रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुद्रा लोन से लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

                              महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसरबच्चों...

                              Related Articles

                              Popular Categories