छत्तीसगढ़ : रायपुर में 2 नाबालिगों से दुष्कर्म, मासूम के साथ अधेड़ ने किया रेप, इधर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना रहा था युवक, दोनों गिरफ्तार

          RAIPUR: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गांव के ही 52 साल के अधेड़ ने रेप किया है। घटना के 4 दिन बाद आरोपी भोजराम साहू को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

          • पहला मामला

          आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, आरोपी भोजराम साहू ने रेप के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के साथ ही डरी सहमी हुई है। चार दिन बाद उसने मौसी मां को पूरी आपबीती बताई।

          आरोपी भोजराम साहू।

          आरोपी भोजराम साहू।

          बच्ची की मौसी मां ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि, आरोपी और पीड़िता का घर अगल-बगल है। पीड़िता आरोपी के घर में घरेलू काम करती थी। घटना के दिन आरोपी उसे बर्तन धोने की बात कहकर पिता को गुटखा लाने के लिए भेज दिया। तभी अकेले पाकर नाबालिग से जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

          बताया जा रहा है कि, बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता है, लेकिन वो भी उसका साथ नहीं दे रहे, बल्कि शराब के नशे में रहता है। आरोपी भोजराम साहू के एहसानों तले दबा हुआ है। आरोपी भी गांव का रसूखदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति है।

          • दूसरा मामला

          रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि, बेटी घर से नया रायपुर जाने की बात बोलकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

          आरोपी नरेश जगत गिरफ्तार।

          आरोपी नरेश जगत गिरफ्तार।

          इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नरेश जगत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले में आगे की जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : बरसात में टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सरिता एंजा का सपना हुआ साकार

                    प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित घर, अब परिवार...

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर बहनों को मिला ‘विष्णु भैया’ का स्नेहिल उपहार

                    31वीं किश्त से बिसाहीन के चेहरे पर खिली खुशियांमहतारी...

                    Related Articles

                    Popular Categories