छत्तीसगढ़ : युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर युवक ने जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

              रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को धरमजयगढ़ में स्थानीय युवती ने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

              लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध

              इसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी प्रफुल्ल दास महंत (22 वर्ष) के गांव गई थी। उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी के वादे को टालता रहा। युवती के आवेदन पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।

              वहीं फरार आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को उसके गांव पुसल्दा घरघोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

                              धरमजयगढ़ जिला यूनियन के 46 हजार 840 संग्राहकों को...

                              रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे कृषि उत्पादन आयुक्त

                              अनुसंधान और नवाचार को बताया किसानों की समृद्धि की...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

                              'इंटरनेशनल मून मिशन' के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई-कई मामलों का हुआ निराकरण

                              मलार समाज ने ओबीसी में शामिल होने सौंपा आवेदन रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories