Chhattisgarh : घर में घुसकर महिला से रेप, पति की गैरमौजूदगी में वारदात; आरोपी बोला- किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा

              रायगढ़: जिले में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को धर्मेन्द्र सिंह (30) के खिलाफ जूटमिल थाना में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि 20 जनवरी को उसके पति काम करने गए थे। रात को अपने कमरे में सोई थी।

              सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाया

              इसी दौरान रात करीब 2:00 बजे धर्मेन्द्र सिंह घर के कमरे में घुस गया। सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण डर से किसी को नहीं बताई। कुछ दिनों बाद अपने पति को घटना बताई। इसके बाद पति-पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई।

              लेबर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया

              थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगा कर रखे थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को लेबर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories