छत्तीसगढ़ : मुंह में चुनरी बांधकर नाबालिग से रेप, घर पर अकेली थी 16 साल की लड़की, मेहमान बनकर आया था; गिरफ्तार

          जांजगीर-चांपा: जिले में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात हुई है। घर में अकेली लड़की का मुंह दुपट्टे से बांधकर आरोपी उसे कमरे में ले गया, जहां बलात्कार किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के अनुसार, 16 साल की नाबालिग 30 मई को अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। गुरुवार की सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर में मेहमानी में आया था। इस बीच दोपहर करीब 2.30 बजे घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर दरवाजे का बंद कर दिया।

          मुंह में चुनरी बांध कर किया दुष्कर्म

          उसके बाद नाबालिग से जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं, पीड़िता ने डायल-112 को सूचना देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन भी लेकर भाग गया।

          भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

          पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश लहरे भागने से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वही, लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।



                    Hot this week

                    KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

                    कोरबा (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...

                    कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

                    मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    Related Articles

                    Popular Categories