Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : नाबालिग से रेप, शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर दूसरी युवती से विवाह रचाने के फिराक में था; आरोपी गिरफ्तार

              पुलिस गिरफ्त में रेप का आरोपी युवक

              सरगुजा: जिले में किशोरी को शादी का झांसा देकर 2 साल तक रेप करने के बाद युवक दूसरी युवती से शादी रचाने की फिराक में था। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के मणिपुर थाना में गुरूवार को किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूरजपुर जिले के अजबनगर निवासी बुधराम यादव से उसकी जान पहचान थी। 21 फरवरी 2021 को उसे अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर बुधराम ने उसके साथ रेप किया।

              आरोपी ने इसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। कुछ समय पूर्व किशोरी को सूचना मिली कि वह दूसरी युवती से शादी करने की फिराक में है। इसके बाद उसने थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

              आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
              रिपोर्ट पर थाना मणीपुर पुलिस ने धारा 376(2)(एन) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बुधराम यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह

                              एसआईएचएम नया रायपुर में ब्रोशर प्रतियोगिता और पर्यटन शिक्षा...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

                              देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता...

                              Related Articles

                              Popular Categories