छत्तीसगढ़ : ‘तुमसे बहुत प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर किया रेप’, 9 साल से चल रहा था अफेयर, ब्रेकअप के बाद FIR; आरोपी गिरफ्तार

          आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

          कोंडागांव: जिले में पुलिस ने अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच पिछले 9 साल से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक शादी का वादा कर अपनी गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर शादी से मुकर गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

          जानकारी के मुताबिक, कोडागांव के रहने वाले भरत ठाकुर का जिले की ही एक लड़की से दोस्ती हुई थी। इन दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने युवती से वादा किया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। कभी धोखा नहीं दूंगा। जिसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।

          वादा नहीं निभाया और किया रेप

          जब भी युवती शादी के लिए कहती तो किसी न किसी तरह का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। फिर कुछ दिनों पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों बातचीत करना बंद कर दिए थे। ब्रेकअप हो जाने के बाद युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट कोंडागांव थाना पहुंचकर दर्ज कराई।

          आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

          FIR होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जिसके बाद आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

                    भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी...

                    रायपुर : विष्णु भैया का रक्षाबंधन उपहार

                    महतारी वंदन योजना से संवर रहीं धमतरी की बहनों...

                    Related Articles

                    Popular Categories