Wednesday, February 18, 2026

              छत्तीसगढ़ : बम की तरह फटा फ्रिज का कंप्रेसर, तापमान 46 डिग्री के पार, ब्लास्ट से घर में लगी आग; सब कुछ जलकर राख

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच तापमान 46 डिग्री के पार होते ही फ्रिज के कंप्रेसर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट से घर में आग भी लग गई। ब्लास्ट से इलाके में मचा हड़कंप मच गया। लोगों ने घर से भागकर जान अपनी बचाई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा अंसारी गली का है।

              ब्लास्ट की आवाज सुनते ही पड़ोस के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कुछ घंटों में आग पर काबू पाया गया।

              बच्चों को लेकर घर से बाहर निकले परिजन

              कुम्हारपारा निवासी समारू प्रजापति ने बताया कि फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट होते ही पूरे घर में आग लग गई। किसी तरह से घर में मौजूद लोग आनन-फानन में बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए। हादसे में पूरे परिवार की बाल-बाल जान बच पाई।

              फ्रिज, टीवी, सोफा समेत अन्य सामान जले

              समारू प्रजापति ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से लगी आग से फ्रिज, टीवी, सोफा और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। समारू प्रजापति ने बताया कि वह नगर निगम में हेल्पर का काम करता है। अब उसके सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनदर्शन में मिली त्वरित राहत : लगनी बाई को मिला राशन कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

                              KORBA : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर...

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories