Sunday, February 15, 2026

              छत्तीसगढ़ : घूस लेते SDM गिरफ्तार, घर से कई दस्तावेज बरामद, ACB ने 3 कर्मचारियों को भी पकड़ा; भूमि विवाद में फैसला सुनाने के लिए मांगे थे 50 हजार

              Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ACB ने शुक्रवार को घूस लेते उदयपुर SDM बीआर खांडे और उनके कार्यालय के 3 अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विचाराधीन मामले में फैसला सुनाने के लिए प्रार्थी से 50 हजार रुपए मांगे थे। प्रार्थी का मामला SDM कोर्ट में चल रहा है।

              जानकारी के मुताबिक, उदयपुर SDM बीआर खांडे की कोर्ट में ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा मामला विचाराधीन है। कन्हाई राम की जजगा स्थित तीन भूमि रकबा क्रमांक 0.251, 0.635 और 0.243 हेक्टेयर भूमि उसके एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर अंकित है।

              उसके बड़े पिता ने जमीन केवल अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था। तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर ने प्रकरण में कन्हाई राम के बड़े पिता सहित अन्य के नाम पर राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करने का आदेश 21 सितंबर 2022 को दिया था। इस पर कन्हाई राम के बड़े पिता ने SDM कोर्ट में अपील कर दी।

              क्लर्क धरमपाल पर SDM के कहने पर रिश्वत की रकम लेने का आरोप है।

              क्लर्क धरमपाल पर SDM के कहने पर रिश्वत की रकम लेने का आरोप है।

              पक्ष में फैसला सुनाने के लिए मांगी रिश्वत

              आरोप है कि मामले में SDM बीआर खांडे ने कन्हाई राम से उसके पक्ष में फैसला देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इस पर कन्हाई राम ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप का आयोजन किया गया।

              अंबिकापुर ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम उदयपुर भेजी गई। वहां शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कन्हाई राम बंजारा कैमिकल लगे नोट लेकर SDM कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि SDM ने रिश्वत की रकम क्लर्क धरमपाल को लेने के लिए कहा।

              धरमपाल ने रुपए लेकर चपरासी अबीर राम को दे दिया। बाद में एसडीएम के निर्देश पर रकम गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दी गई। इस दौरान ACB की टीम ने छापा मारा और SDM सहित सभी आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

              आरोप है कि धरमपाल ने यह रकम चपरासी अबीर राम को दी और उसने नगर सैनिक कविनाथ सिंह को सौंप दी।

              आरोप है कि धरमपाल ने यह रकम चपरासी अबीर राम को दी और उसने नगर सैनिक कविनाथ सिंह को सौंप दी।

              50 डिसमिल जमीन भी लेना चाहता था SDM

              SDM भागीरथी खांडे ने 50 हजार की रिश्वत लेने के साथ ही कन्हाई और उसके परिजनों की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। आरोप है कि SDM ने जजगा में 50 डिसमिल जमीन की बिक्री के लिए पावर ऑफ अटर्नी परिचित दो महिलाओं के नाम करा ली थी। जिससे भविष्य में वह जमीन अपने नाम पर करा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories