Saturday, February 14, 2026

              छत्तीसगढ़: रायपुर में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, होटल बेबीलोन इन के रूम नंबर ‘416’ में मिली गर्लफ्रेंड की लाश तो रेलवे स्‍टेशन के पास पड़ी थी ब्‍वॉयफ्रेंड की डेड बॉडी, पुलिस ने जताई हत्‍या की आशंका  

              रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक-युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायपुर के जेल रोड पर स्थित होटल बेबीलोन इन में उस वक्‍त हड़कंप मच गया, जब रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। इधर, युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अंबिकापुर के रहने वाले थे।

              जानकारी के अनुसार मृतक युवती वाणी गोयल बताया जा रहा है, जोकि कल से लापता थी। फोन बंद होने पर घर वालों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कल रात युवती की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। इसके बाद आज फिर पुलिस की टीम आई और रूम खोला तो कमरे में युवती की लाश मिली।

              वहीं युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल का शव देर रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

              रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है। युवती कल से लापता थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories