Monday, February 9, 2026

            छत्तीसगढ़ : दामाद ने ससुर और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, धारदार हथियार से घायल करके हुआ फरार, दोनों की हालत गंभीर

            BHILAI: भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दामाद ने अपने ससुराल में झगड़ा कर लिया। झगड़ा बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से अपने ससुर और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है, जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर किया गया है।

            जानकारी के अनुसार मामला न्यू खुर्सीपार का है। यहां वीरेंद्र यादव (30) नाम का युवक अपने ससुराल आया। वो अपने हाथ में चाकूनुमा धारदार हथियार रखा था। वहां पहुंचने पर उसने अपने ससुर मुरली यादव (50) और पत्नी अंजू यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से दोनों बेटी और पिता घायल हो गए। जब वो जमीन पर गिर गए तो वीरेंद्र वहां से फरार हो गया।

            घायल का उपचार करती नर्स

            घायल का उपचार करती नर्स

            शराब पीकर पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था आरोपी

            अंजू यादव ने बताया कि उसकी और वीरेंद्र की शादी 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से वो शराब पीने का आदी हो गया। वो अंजू से शराब पीने के लिए पैसा मांगता और ना देने पर झगड़ा लड़ाई करता था। उसे रोज रोज की मारपीट से तंग आकर अंजू कुछ दिन पहले भैंसबोड सेलुद में अपने ससुराल से अपने बच्चों के साथ अपने मायके न्यू खुर्सीपार आग गई थी।

            बार बार बुलाने पर भी जब अंजू ससुराल नहीं गई तो वीरेंद्र सोमवार सुबह अपने ससुराल पहुंच गया। वहां भी वो पत्नी से दारू पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख अंजू की मां बीच बचाव करने पहुंची। इसी दौरान वीरेन ने अपनी पत्नी और सास को मारा। इससे वो लोग घायल हो गए। इसके बाद वीरेंद्र कुछ दूर पर स्थित अपने मामा ससुर के घर चला गया।

            कुछ देर बाद उसके ससुर मुरली यादव घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी के हाथ से काफी खून बह रहा है। उन्होंने बेटी अंजू से पूछा तो उसने बताया कि वीरेंद्र ने मारा है। गुस्से में आकर मुरली यादव दामाद के पास पहुंचे और झगड़ा करने लगे। वीरेंद्र पहले से गुस्से में था। उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और ससुर के ऊपर कई वार किए, जिससे वो भी लहू लुहान होकर जमीन पर ढेर हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी दामाद फरार है।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories