Chhattisgarh : 10वीं में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, जंगल में पेड़ पर लटकती मिली लाश, फेल होने के कारण थी परेशान

          गरियाबंद: जिले में एक छात्रा ने 10वीं में फेल होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा मालती नेताम बुधवार शाम से घर से लापता थी। गुरुवार सुबह उसकी शव गांव से लगे जंगल में पेड़ से फंदे पर लटकती मिली है। घटना बिंद्रानवागढ़ चौकी क्षेत्र में बोइरबेड़ा गांव की है।

          घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि खम्हारी पारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा इस बार 10वीं में फेल हो गई थी। फेल होने के बाद छात्रा परेशान थी।

          इधर, एडिशनल एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाता। गवाहों के बयान नहीं लिए जाते कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



                    Hot this week

                    कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

                    मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

                    राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा...

                    KORBA : स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

                    तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय...

                    Related Articles

                    Popular Categories