छत्तीसगढ़ : केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप; मचा हडकंप

          दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हिंसा में गिरफ्तार आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी. इस घटना से प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. इस बीच अब दुर्ग केंद्रीय जेल में एक और विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

          जानकारी के अनुसार, गांजा बेचने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक सुंदर जाल को पाटन थाना पुलिस ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सुंदर जाल को कोसानगर से पकड़ा था. जिसकी आज दुर्ग सेंट्रल जेल में अचानक मौत हो गई. मृतक आरोपी के परिजनों ने मामले में जांच की मांग करते हुए जेल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है.

          वहीं मामले में जेल प्रबंधन ने बताया कि कैदी की स्वाभाविक मौत हुई है. जेल अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि सुंदर जाल के अचेत होकर गिरने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.



                    Hot this week

                    KORBA : कोटेश, वीरेन्द्र व बसंत चुने गये निगम के’’ फेस आफ द मंथ’’

                    उत्कृष्ट कार्यो हेतु निगम के छोटे कर्मचारी हो रहे...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    रायपुर : असहाय महिला के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                    प्रधानमंत्री आवास योजना ने अशक्का यालम को दिया सुरक्षित...

                    Related Articles

                    Popular Categories