छत्तीसगढ़ : खूंखार तेंदुआ का आतंक, गांव में दहशत का माहौल, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला दो की मौत

              कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है. देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया है, जिससे दो बकरों की मौत हो गई है. वहीं एक बकरे को मारकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

              जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

                              मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव

                              पुहपुटरा क्लस्टर समाधान शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसापर्यटन...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों को नोटिस

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद और...

                              Related Articles

                              Popular Categories