छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी गया बालक नाले में बहा, 8 घंटे बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं, परिवार में मातम

              बालोद. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. बालोद जिले में आंगनबाड़ी गया बालक गांव के नाले में बह गया. मासूम बच्चे को ढूंढने टीम लगी हुई है. 8 घंटे से ज्यादा समय हो गया, फिर भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के भेंडी गांव की है.

              जानकारी के मुताबिक, 3 वर्षीय नैतिक सिन्हा पिता वासुदेव सिन्हा आंगनबाड़ी गया था. इस दौरान वह नाले में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा टीआई लक्ष्मी जयसवाल और पुलिस के जवान गांव पहुंचे हैं. मासूम बालक को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. 8 घंटे बाद भी अब तक मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही से मासूम बच्चे के नाले में बहने का आरोप लगाया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories