Chhattisgarh : ड्राइवर बोला- मालिक का लंबा नुकसान करूंगा’, फिर चुराए पैसे, BMW कार से पैसे का बैग लेकर फरार, फोन पर बोला- नही लौटाऊंगा रुपए, FIR दर्ज

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में बीएमडब्ल्यू कार से पैसों से भरा बैग चोरी करने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि ये चोरी कार के ड्राइवर ने ही की है। उसने चोरी से पहले अन्य स्टॉफ से कहा था कि वह एक दिन मालिक को लंबा नुकसान पहुंचाएगा। फिर कुछ दिनों बाद वो मालिक का करीब एक लाख रूपए लेकर फरार हो गया। जब उससे फोन पर बात की गई तो उसने चोरी के रुपए लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

              इस मामले में शनिवार को मौदहापारा पुलिस ने मालिक अनिल सिंह चंदेल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वो सरकारी ठेकेदारी का काम करते है। उनके यहां बीते 8-9 सालों से मिनकेतन साव नाम का व्यक्ति ड्राइवरी का काम करता था। बीतें कुछ महीनों से वो काम में लापरवाही बरत रहा था। जिस वजह से अनिल ने उसे समझाईश दी।

              नाराज होकर बोला-नुकसान करूंगा

              मालिक के साथ अनबन होने के बाद मिनकेतन ने एक स्टॉप को कहा था कि वह एक दिन मालिक को लंबा नुकसान पहुंचाएगा। 24 जनवरी को आरोपी ने मालिक की बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में बैग में पड़े 90 हजार रुपये उठा लिए। फिर वो मालिक की बाइक में बैठकर फरार हो गया। जब वह मौके पर नही दिखा तो उसके आसपास तलाश की लेकिन वह कही नही मिला।

              फोन पर बोला-नही लौटाऊंगा रुपये

              ऑफिस का पुराना कर्मचारी होने की वजह से अनिल ने उसके वापस आने का इंतजार किया। जब स्टाफ ने उसे फोन लगाया तो मिनकेतन ने उससे कहा कि वह वापस नही आएगा और न ही रुपए लौटाएगा। उसने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो। उसके बाद परेशान होकर मालिक ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories