छत्तीसगढ़ : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, MP के विदिशा से दीदी-जीजा के घर आई थी, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं

              Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मध्यप्रदेश विदिशा थाना क्षेत्र के बरसेना गांव की रहने वाली है, जो बालोद में अपने दीदी-जीजा के घर छुट्टियां मनाने आई थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

              युवती ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में युवती ने किसी को तंग न करने की बात कही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ​​​​मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

              बालोद में किराए के मकान में रहता है परिवार

              युवती का नाम साक्षी है। घटना के वक्त साक्षी के जीजा-दीदी सहित बच्चे स्कूल शुरू होने के कारण स्टेशनरी सामान खरीदने के लिए गए हुए थे। शाम करीब 7:45 बजे परिवार अपने घर वापस पहुंचा। परिवार बालोद में किराए के मकान में रहता है।

              खटखटाने के बाद नहीं खोला दरवाजा

              लगभग 15-20 मिनट तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी साक्षी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा नहीं खोलने पर जीजा-दीदी को शक हुआ तो उन्होंने अपने मकान मालिक को बुलाया।धक्का देकर दरवाजा खोला गया। जैसे ही दरवाजा खुला सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। सामने पंखे से साक्षी का शव लटका हुआ था।

              बालोद में मध्यप्रदेश के विदिशा से बहन के घर रहने आई युवती ने किया सुसाइड।

              बालोद में मध्यप्रदेश के विदिशा से बहन के घर रहने आई युवती ने किया सुसाइड।

              साक्षी BSc की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने भी जाती थी। इसके अलावा वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

              बहन के साथ बालोद आई थी साक्षी

              मृतका के जीजा डॉक्टर रविंद्र वर्मा पीपल छेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। पिछले महीने उनकी पत्नी अपने मायके विदिशा गई थी। उनके साथ साक्षी भी बालोद आई थी और यहां उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

                              रायपुर : स्कूली बच्चों के रेडीमेड गणवेश की गुणवत्ता उच्च स्तरीय

                              गणवेश की ​गुणवत्ता की शत-प्रतिशत जांच कर स्कूलों को...

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन

                              विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता...

                              रायपुर : आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

                              गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता नर्सरी से...

                              Related Articles

                              Popular Categories