Chhattisgarh : टीचर ने पहले नवमीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी करूंगा कहकर 13 साल तक रेप, बाद में कोई और आ गई पसंद; आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

        पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

        बलरामपुर: जिले की छात्रा को शादी का झांसा देकर शिक्षक 13 साल तक रेप किया, जब छात्रा ने शादी के लिए बोला, तो टीचर शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है।

        मिली जानकारी के मुताबिक 2010 में छात्रा ने कक्षा नवमीं में प्रवेश लिया था, तब से छात्रा पर सरकारी शिक्षक राजेंद्र सिंह (35) की बुरी नजर थी। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपने झांसे में लिया। उसे घर बुलाया और शादी करूंगा कहकर रेप किया।

        कहीं और शादी करने की फिराक में था शिक्षक

        पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र अभी 26 साल है, वह बालिग है। आरोपी शिक्षक जब नाबालिग थी, तब से उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। आरोपी शिक्षक राजेंद्र सिंह की अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन वह कहीं और शादी करने की फिराक में था। इस बात की जानकारी पीड़िता को लगी, उसने शादी करने को कहा तो मना कर दिया।

        बलरामपुर जिले की छात्रा को शादी का झांसा देकर शिक्षक 13 साल तक रेप किया।

        बलरामपुर जिले की छात्रा को शादी का झांसा देकर शिक्षक 13 साल तक रेप किया।

        आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

        आरोपी के मना करने के बाद पीड़िता ने रघुनाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 (2)ग और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और आरोपी शिक्षक की पतासाजी कर घर से गिरफ्तार किया।

        आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

        बलरामपुर एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि 2010 में छात्रा 14 वर्ष की नाबालिग थी, इस कारण पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                कोरिया : अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाएं-कलेक्टर

                ’एन-कॉर्ड की बैठक में नशामुक्त भारत अभियान की गतिविधियों...

                रायपुर : आयुष्मान योजना से जमुना बाई को मिला घुटने के दर्द से राहत का सहारा

                बालोद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन बाद...

                Related Articles

                Popular Categories