छत्तीसगढ़ : ससुराल वालों के आरोप से परेशान थी महिला, चोरी करने की बात सह न सकी, नदी में कूदकर दी जान; 10 किलोमीटर दूर मिली लाश

              बिलासपुर: ससुराल वालों ने चोरी का आरोप लगाया तो महिला मायके आ गई। इसके बाद रविवार की रात शनिचरी रपटा से नदी में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई।

              ससुराल वालों ने लगाया था आरोप

              टिकरापारा में रहने वाली सोनी ने बताया कि उसकी छोटी बहन साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने साहिला पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद साहिला अपने मायके टिकरापारा आ गई। वह दो दिनों से टिकरापारा में रह रही थी।

              रविवार की शाम साहिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ। इसके बाद साहिला घर से निकलकर सीधे शनिचरी स्थित रपटा के पास पहुंची। यहां आकर उसने रपटा से नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मंगलवार की सुबह महिला का शव 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी डेम के पास मिला है। तोरवा पुलिस शव का पीएम करा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              रायपुर : जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है – मुख्यमंत्री साय

                              लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सवरायपुर...

                              रायपुर : अवैध खनन मामले में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज...

                              Related Articles

                              Popular Categories