Chhattisgarh : युवा कांग्रेस महासचिव के भाई की शादी में चोरी, कैश और सोने-चांदी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ आरोपी

              रायगढ़: जिले में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में अज्ञात शख्स ने सोने-चांदी के जेवरात और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बैग ले जाते कैद हुआ है। यह शादी प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय के छोटे भाई की थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, लक्ष्मीपुर निवासी राकेश पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (35 वर्ष) ने बताया कि 11 मार्च को छोटे भाई रितेश पाण्डेय की शादी रेड क्वीन रायगढ में थी। जहां पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। रात करीब 12ः30 बजे समारोह स्थल में लड़की पक्ष अलग हॉल में शादी की रश्म रीवाज को पूरा कर रहे थे।

              सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।

              सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक।

              मंडप से पर्स गायब

              जहां लड़की की मां और परिवार के सदस्य व्यस्थ थे। अपने पर्स में शादी के गहने सोने की एक चैन, दो सोने का रिंग, सोने का कान का झुमका, चांदी का पायल, चांदी के सिक्के और नगद करीब 60 हजार रुपए को मंडप स्थल में रखे थे।

              सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

              कुछ देर बाद देखने पर बैग वहां से गायब हो गया। आसपास खोजबीन करने पर पता नहीं चला, तो चोरी की आशंका हुई। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर मंडप स्थल के पास ही अंजान व्यक्ति बैग ले जाते दिखा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

              इस तरह करीब करीब 4 लाख की चोरी हुई है। घटना की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories