छत्तीसगढ़ : 2 मंदिरों पर चोरी की वारदात, गेट का ताला तोड़ माता का मुकुट और कैश चोरी, शीतला और दुर्गा मंदिर में शातिरों ने बोला धावा

        दुर्ग: जिले में शीतला और दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर कैश पार कर दिया। वारदात के बाद ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है। पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है।

        पाटन पुलिस की पूछताछ में शिकायकर्ता बिरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सेमरी गांव में तालाब किनारे स्थित शीतला मंदिर और दुर्गा मंदिर में चोरी की है। मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ उसके पिता बुधारू राम ठाकुर करते हैं।

        ताला लोड़कर वारदात को दिया अंजाम

        उन्होंने बताया कि 9 जून को सुबह और शाम रोज की तरह उन्होंने मंदिर में पूजा पाठ किया था। इसके बाद रात 8 बजे शीतला मंदिर के अंदर बाहर गेट में ताला लगाया। दुर्गा मंदिर के सामने गेट में ताला लगाकर रात में अपने घर चला गया।

        दुर्गा मंदिर चांदी का छत्र गायब

        दूसरे दिन 10 जून को सुबह 4.30 बजे मंदिर पहुंचे तो देखा कि दुर्गा मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। दुर्गा मंदिर में मूर्ति के ऊपर चांदी का छत्र नहीं था। तब शीतला मंदिर में जाकर देखा सामने गेट का ताला टूटा हुआ लटका था।

        मंदिर में शीतला माता की तीन मूर्तियां हैं, जिसमें से बांए तरफ के शीतला मां के चांदी का मुकुट नहीं था। बीच और दाएं तरफ शीतला मां के सिर में लगा मुकुट नीचे गिरा हुआ था। लोहे की दान पेटी मंदिर के सामने गेट किनारे में ताला लगा कर रखा हुआ था, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की।

        ये सामान हुआ चोरी

        पुजारी के मुताबिक मंदिर से चांदी का मुकुट 1 नग कीमती 10,000 रुपए, चांदी का छत्र 1 नग कीमती 12,000 रुपए, सोने का लॉकेट कीमती 3000 रुपए को चुराकर ले गए हैं। इसके साथ चोर दानपेटी को उठाकर तालाब के मेड़ के पास आम बगीचे की ओर ले गए। उसका ताला तोड़कर 2 से 3 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

        मंदिर से कुल 40 हजार रुपए की चोरी

        इसी तरह दुर्गा मंदिर का छत्र कीमती 13,000 रुपए सहित कुल 40 हजार रुपए की चोरी की गई है। ग्रामीणों ने पाटन थाने में जाकर पुलिस कहा है कि चोरों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई की जाए।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

                रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की...

                Related Articles

                Popular Categories