Chhattisgarh : वकील पर 2 लोगों ने मिलकर किया हमला, कड़े से माथे पर वार किया, दोस्त की शादी में शामिल होने गया था

              RAIPUR: रायपुर में एक वकील पर 2 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। वकील अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए WRS कॉलोनी के रेलवे भवन गया था। इस दौरान आरोपियों ने पहले उससे हाथ मिलाया, फिर कड़े से उसके माथे पर वार कर दिया। हादसे में घायल वकील ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

              दरअसल, भाठागांव निवासी ताकेश चंद्रवंशी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की देर रात को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने WRS कॉलोनी में गया था। तभी वहां उसे वहां उसके पूर्व परिचित रिसाली भिलाई के रहने वाले राहुल वर्मा और प्रेम धुरंधर मिले थे।

              वारदात की वजह साफ नहीं

              इस मामले में ताकेश का कहना है कि युवकों के साथ उसकी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। आरोपी घटना के वक्त नशे की हालत में लग रहे थे। उन्होंने क्यों हमला किया। ये बात उन्हें भी नहीं पता है। हालांकि इस पूरे मामले में खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories