छत्तीसगढ़: ज्वेलरी शॉप में अनोखी चोरी, खरीदारी के बहाने आए युवक ने दिया घटना को अंजाम, अपनी सभी 10 उंगलियों में अंगूठी पहनकर भागा 

        दुर्ग: जिले में एक ज्वेलरी शॉप में अनोखी चोरी देखने को मिली। एक चोर दुकान आया और खरीदने के बहाने अपनी सभी 10 उंगलियों में अंगूठी पहनकर भाग गया। बताया जा रहा है कि, दुकान संचालक मोबाइल पर उसे चोरी करते देख रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

        ज्वेलरी शॉप के संचालक आनंद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि, उनकी गया नगर उरला मुख्य मार्ग पर बालाजी ज्वेलर्स की शॉप है। उसका घर दुकान से लगा है। बुधवार दोपहर आनंद अपनी पत्नी के साथ बाइक से सेक्टर-9 अस्पताल गया था।

        वह ज्वेलरी शॉप, जहां चोरी की वारदात हुई है।

        वह ज्वेलरी शॉप, जहां चोरी की वारदात हुई है।

        दुकान पर अंगूठी खरीदने पहुंचा था चोर

        दुकान में उसके कर्मचारी ही थे। इस दौरान एक व्यक्ति आया। उसने सोने की अंगूठी दिखाने कहा। कर्मचारियों ने आनंद को जानकारी दी तो वो मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखता रहा। अंगूठी देखने आए युवक ने अपनी सभी 10 उंगलियों में अंगूठियां पहनी और फिर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

        सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली, साइबर और क्राइम यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुताबिक, एक अज्ञात शख्स का पूरा हुलिया सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।

        महिला कर्मचारी से अंगूठी दिखाने को बोला

        शिकायतकर्ता ने बताया कि, घटना के समय दुकान में एक लेडीज स्टॉफ ही थी। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक अज्ञात शख्स दुकान में पहुंचा। उसने महिला कर्मचारी से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा था। दो तीन बार महिला कर्मचारी ने सोने की अंगूठी दिखाई।

        धीरे से आरोपी ने सोने की अंगूठी वाली ट्रे से अंगूठी निकालकर अपनी सभी उंगलियों में पहनने लगा। इससे पहले की कर्मचारी कुछ समझ पाती वो दुकान से उठा और दरवाजा खोलकर भाग खड़ा हुआ।

        उसके भागने पर महिला कर्मचारी ने दुकान से निकलकर शोर मचाया। जब तक लोग वहां आते आरोपी दुकान के बगल की गली से होते भाग गया। कुछ लोगों का कहना है कि गली में दो लोग बाइक लेकर खड़े थे। आरोपी उन्हीं के साथ भाग गया।



                Hot this week

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज

                बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा​रायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories