छत्तीसगढ़ : बीवी ने सड़क पर सरेआम चप्पल से पीटा, सहेली के साथ घूमने पर पति को था एतराज, जमकर हुई हाथापाई

              सूरजपुर: जिले में मंगलवार को पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एनएच-43 मुख्य मार्ग पर स्थित जिला न्यायालय के पास का है। हालांकि थाने में इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है।

              वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं आपस में बात करते हुए कहीं जा रही हैं। उसी दौरान एक युवक उन दोनों को रोककर कुछ बात करता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ये बातचीत झगड़े और गाली-गलौज में बदल जाती है। इसके बाद एक महिला युवक की चप्पल से पिटाई करने लगती है। युवक भी पलटवार करते हुए हमला करता है।

              जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के पास दोनों के बीच मारपीट हुई।

              जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के पास दोनों के बीच मारपीट हुई।

              पत्नी किराए के मकान में अलग रह रही थी

              जानकारी के मुताबिक, पति नरेश पीडब्ल्यूडी में दैनिक मजदूरी का काम करता है। जिसकी शादी कुछ साल पहले सोनगरा निवासी मनबसिया से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नरेश को शराब पीने की लत है जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मनबसिया अपनी सहेली के साथ सूरजपुर के प्रगति नगर में किराए के मकान में रहने लगी। वहीं दोनों बच्चे अपने पिता नरेश के साथ रहते हैं।

              विवाद के बाद बीच सड़क पति भी पत्नी को पीटने लगा

              विवाद के बाद बीच सड़क पति भी पत्नी को पीटने लगा

              महिला ने अपनी सहेली के पति को पीटा

              बताया जा रहा है कि, पति जब भी पत्नी को फोन लगाता था तो उसकी सहेली फोन उठाती थी। कॉल पर भी उनका विवाद हुआ था। इसी बीच 27 मई को जब पति ने पत्नी को सहेली के साथ देखा तो उसने आपत्ति जताई। जिसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

                              छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...

                              Related Articles

                              Popular Categories