छत्तीसगढ़ : अवैध संबंध में पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने चाकू गोदकर मार डाला, गिरफ्तार; आरोपी बार-बार पड़ोसी युवक से दूर रहने बोलता था

          गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गाँव के कदम टोला में बीती रात पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध होने के कारण चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति जमील खान को पेण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

          जानकारी के अनुसार, मृतिका जुबैदा का पास ही में रहने वाले अशोक सेन के साथ शादी होने के बाद भी अवैध संबंध था. पति और पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर झगड़ा भी होता था. आरोपी पति ने अपनी पत्नी को अशोक सेन से दूर रहने को भी कहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही मृतिका अपने पति को छोड़कर अशोक सेन के साथ रहने चली गई थी.

          इसी बात को लेकर आरोपी जमील गुस्से में था. आरोपी पति ने बीती रात को खाना बनाने के दौरान जुबैदा पर चाकू से गोद दिया, जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया. फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories