छत्तीसगढ़ : पत्नी की बेरहमी से हत्या, खाना बनाने से इनकार करने पर चाकू से वार कर ले ली जान, आरोपी पति गिरफ्तार

              पत्नी की हत्या मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

              जगदलपुर। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको झकझोर कर रख देगा। जगदलपुर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने खाना बनाने से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है।

              बताया जा रहा है कि पत्‍नी ने खाना बनाने से इनकार कर दिया, इससे पति आगबबूला हो गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

              पति-पत्‍नी में आए दिन होते थे झगड़े

              पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात को जगदलपुर के भानपुरी में हुई। पुलिस ने बताया कि पति रैनू मौर्य अपनी पत्‍नी रिगो बाई के साथ आए दिन झगड़े किया करता था। शनिवार को पत्नी ने खाना नहीं बनाया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई।

              दोनों के बीच झगड़ा बढ़ते ही पति रैनू गुस्‍से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।घटना के बाद रैनू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं – कृषि उत्पादन आयुक्त निगार

                              उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशहर जिले...

                              रायपुर : शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

                              सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते...

                              Related Articles

                              Popular Categories