छत्तीसगढ़ : महिला ने की खुदखुशी, पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर दी जान, बीमारी के चलते परेशान थी

              बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदखुशी कर ली. महिला ने सोलर पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

              जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ढालेश्वरी सोढ़ी (50 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला बीते एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था. वह एक साल में पहले भी 2 बार और आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है.

              कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा.


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

                              किसान भईयों को कम लागत में होगी अधिक पैदावारीरायपुर...

                              रायपुर : सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

                              कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्करायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार...

                              Related Articles

                              Popular Categories