छत्तीसगढ़: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल, सभी स्वस्थ; 2 बार गर्भपात के बाद 4 साल बाद घर में आई खुशियां

          धमतरी: जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इससे पहले महिला का 2 बार गर्भपात हो चुका था, लेकिन 4 साल बाद घर में खुशियां चार गुना बढ़ गईं।

          चारों बच्चों का जन्म धमतरी के एक नर्सिंग होम में हुआ है, जो समय से पहले यानी 7वें महीने में ऑपरेशन से पैदा हुए। चारों बच्चों को ICU में रखा गया है। रविवार (16 मार्च) को पैदा हुए पहले नंबर की बच्ची 1.5KG, दूसरी 1.3KG, तीसरी 1.1KG और चौथे बच्चे का वजन 900 ग्राम है।

          दुनिया में एक ही समय पर पैदा होने वाले बच्चों की सबसे ज़्यादा संख्या 11, 10 और 9 है। इंडियाना की एक महिला ने एक ही समय पर 11 बच्चों को जन्म दिया, जबकि पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया। इस तरह एक साथ जन्म लेने वाले बच्चों को नोनुप्लेट्स कहते हैं।

          धमतरी में एक साथ 4 बच्चों का जन्म हुआ है। सभी बच्चे अभी स्वस्थ हैं।

          4 साल पहले हुई थी शादी

          बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम (30) ने बताया कि वह कौहाबाहरा गांव के रहने वाले हैं। 4 साल पहले यानी 2020 में उनकी शादी लक्ष्मी नेताम (30) से हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई है। वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है।

          4 बच्चे की डिलीवरी होना रेयर मामला

          डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया।

          4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होना दुर्लभ – डॉक्टर

          डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने कहा कि, आईवीएफ इलाज के बाद 2 से 3 बच्चे एक साथ होते हैं, लेकिन बिना IVF के इस तरह का मामला रेयर होता है। महिला सरकारी अस्पताल से इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने कहा कि 2 से 3 बच्चे तो सामान्य देखे जाते हैं, लेकिन 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होने का मामला दुर्लभ है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल : कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                    राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में आयोजित हुए पारंपरिक...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories