छत्तीसगढ़ : महिला की गला काटकर हत्या, पुलिया किनारे मिली खून से सनी लाश, कोटवार से मिलने घर से निकली थी

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला में 55 साल की महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव की है। महिला का नाम मुन्नी बाई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला बुधवार की शाम घर से कोटवार से मिलने के लिए निकली थी।

              गांव में पुलिया के किनारे महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी धारदार हथियार से महिला का गला काटा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

              छत्तीसगढ़ के गौरेला में धारदार हथियार से महिला की हत्या।

              छत्तीसगढ़ के गौरेला में धारदार हथियार से महिला की हत्या।

              कोटवार से मिलने की बात कह कर निकली थी

              महिला गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला में रहती थी। 55 साल की विधवा मुन्नी बाई बुधवार (19 जून) की शाम को करीब पांच बजे गांव के कोटवार से किसी काम से मिलने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उधर गांव वालों ने सड़क किनारे पुलिया के पास एक महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। गौरेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला की शिनाख्त मुन्नी बाई के रूप में की गई।

              बुधवार की शाम घर से निकली महिला की लाश पुलिया के किनारे मिली।

              बुधवार की शाम घर से निकली महिला की लाश पुलिया के किनारे मिली।

              महिला की कॉल डिटेल निकाली जा रही

              SDOP श्याम सिदार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के गले और शरीर के अन्य जगहों पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। महिला की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories