Sunday, February 15, 2026

              Chhattisgarh : जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, फरसे से काटा था गला, आरोपी मां-बेटा और कोटवार गिरफ्तार

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव के कोटवार और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। जादू टोना के चलते युवक और उसकी मां ने महिला की हत्या की थी।

              पूरा मामला गौरेला थाना के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला का है। जहां 19 जून को महिला मुन्नी बाई की लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक कृष्णा मरावी और उसकी मां कवरिया बाई को शक था कि मुन्नी बाई जादू टोना करती है।

              19 जून को सड़क किनारे मिली थी महिला की लाश।

              19 जून को सड़क किनारे मिली थी महिला की लाश।

              कोटवार ने महिला को पट्टा सुधारने के नाम पर बुलाया

              मां-बेटे को पता था कि गांव के कोटवार विरासुलाल पड़नवार के महिला के अच्छे संबंध थे। प्लानिंग के अनुसार कोटवार ने मुन्नीबाई को पट्टा सुधारने के नाम पर फोन करके बुलाया। मुन्नीबाई जब कोटवार के पास जाने के लिए निकली तो आरोपी महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। जिसके बाद कृष्णा मरावी ने मुन्नी बाई पर फरसा से वार कर हत्या कर दी।

              साइबर सेल की मदद से हुआ खुलासा

              SP भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। महिला के कॉल डिटेल निकाले गए। आखिरी बार महिला की कोटवार से बात हुई थी। कोटवार से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक पाते ही कृष्णा फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              रायपुर : लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

                              अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

                              Related Articles

                              Popular Categories