Chhattisgarh : ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, नग्न अवस्था में बनाया वीडियो-फोटो; सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

        कबीरधाम: जिले में नग्न अवस्था में वीडियो-फोटो बनाकर और ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (N)506 के तहत कोर्ट में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

        दरअसल, पीड़ित महिला ने दामापुर पुलिस चौकी में 13 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसके गांव का व्यक्ति जयसिंह चेलक द्वारा उसकी नग्न अवस्था में वीडियो फोटो बनाकर रखा हुआ है। आरोपी वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करता है।

        कई बार डरा-धमकाकर किया बलात्कार

        महिला ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसने डरा धमकाकर बलात्कार भी कर चुका है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरकत में आई और महिला की शिकायत पर आरोपी जयसिंह चेलक को गिरफ्तार किया।

        दानापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया की पीड़िता खुद चौकी पहुंच कर आरोपी जयसिंह ​​​​​​​के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने उसकी नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बलात्कार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories