छत्तीसगढ़ : युवा सराफा व्यापारी ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह पत्नी ने फंदे पर लटका देखा शव, सुसाइड का कारण अज्ञात

              अंबागढ़ चौकी: नगर के 32 वर्षीय सराफा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मृतक की पत्नी ने घर के कमरे में फंदे पर शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

              नगर के वार्ड 10 में रहने वाला मनोज सोनी पायल ज्वेलर्स का संचालक था। आसपास के लोगों ने बताया कि मनोज ने रोज की तरह सुबह दुकान खोली। इसके बाद कुछ देर दुकान में बैठा रहा। फिर अचानक दुकान से उठकर घर में अपने कमरे पर गया। मृतक की पत्नी और बच्चे अपने काम में मशगूल थे। इसी दौरान मनोज ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी जब कमरे में पहुंची, तो मनोज को फंदे पर लटका देखा। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत भी, कमाई भी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              Related Articles

                              Popular Categories