Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, डांस करने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

              महासमुंद: जिले में शादी समारोह में डांस करने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास चाकू भी जब्त किया गया है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, ग्राम कोना निवासी रोहित खड़िया 5 मार्च की रात भांजी की शादी में भीमखोज आया था। जहां अंवराडबरी निवासी एश कुमार उर्फ बैगा ध्रुव (19 वर्ष) के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर एश कुमार ध्रुव ने रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार हमला कर दिया।

              अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत

              जिससे रोहित लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बागबाहरा CHC पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

              गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी

              इसी बीच पुलिस ने आरोपी एश कुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या के अपराध में धारा 302 IPC के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              रायपुर : देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए – चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत

                              छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीयसुप्रीम कोर्ट...

                              Related Articles

                              Popular Categories