Chhattisgarh : कार समेत नदी में डूबने से युवक की मौत, ड्राइविंग नहीं आता था, फिर भी कर दिया स्टार्ट; पिकनिक मनाने गए थे तीन दोस्त

              बलौदाबाजार: जिले में तीन दोस्त एक कार से पिकनिक मनाने गए थे। तभी एक युवक कार के साथ नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना करही मेकरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम ओटेबंद और राजपुर के 3 दोस्त पवन गिधोड़े, यशवंत दिनकर और जयलाल सोनवानी अपने कार से पिकनिक मनाने ग्राम रामपुर मंदिर के पीछे महानदी किनारे गए थे। शाम करीबन 6.30 पिकनिक खत्म कर पवन गिधोड़े, यशवंत दिनकर हाथ मुंह धोने नदी में चले गए।

              स्टार्ट कर नदी में गिरा दी कार

              जयलाल सोनवानी कार में बैठा और कार चालू कर दिया। जबकि उसको कार चलाना नहीं आता था। कार सीधे महानदी में जा गिरी और डूब गया। दोनों दोस्त ने नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। वो बेहोश हो चुका था। पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

              पुलिस सुबह निकालेगी कार

              वही शाम को अंधेरा हो जाने से कारण कार को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। पुलिस सुबह कार को बाहर निकालेगी। फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल में ही है। जिसका सुबह पीएम किया जाएगा।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

                              सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक 872.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              Related Articles

                              Popular Categories