Sunday, February 22, 2026

              Chhattisgarh : युवक की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, ​​​​​​​पत्नी और बच्चों के साथ शादी में गया था; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

              बलरामपुर: जिले के रामचंद्र थाना क्षेत्र के आनंदपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका हाथ टूटा शव सड़क किनारे मिला है। वो सोमवार से लापता था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रेवतीपुर में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

              जानकारी के मुताबिक, रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम आनंदपुर निवासी युवक जमशेद अंसारी (28) का गला बेहरमी से कटा हुआ है। उसका शव बुधवार सुबह आनंदपुर-सिलाजू मार्ग में बेलवादामर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

              हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

              शादी समारोह में गया था युवक

              परिजनों ने बताया कि जमशेद अंसारी सोमवार को गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम रेवतीपुर ससुराल में अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया था। आज सुबह उसका शव सड़क किनारे देखा गया।

              जमशेद कमाने के लिए गुजरात के सूरत गया था। वहां से करीब एक माह पहले ही घर वापस आया था।

              बाइक और मोबाइल जब्त

              बलरामपुर एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ने हत्या की पुष्टि की है। एएसपी सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। संभवतः उस पर डंडे से हमला करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किया है।

              आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

              घटना से आक्रोशित लोगों ने रेवतीपुर में चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम के कारण रामचंद्रपुर और सनावल मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। चक्काजाम कर लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories