अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा में करेंगे योगाभ्यास….

          • मंत्रीगण, विधायकगण, संसदीय सचिव और आयोग-प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे मुख्य अतिथि

          रायपुर: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर जिला मुख्यालय के जोरा ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के लिए मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, आयोग-प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथि नामंाकित किया है।

          अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे बेमेतरा में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया महासमुन्द में, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत गरियाबंद में, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग में, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद में, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम में, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़ में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मंुगेली में,  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा में और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।

          इसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम कोण्डागांव, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर,विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी कांकेर, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, विधायक श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारगढ़ बिलाईगढ़, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक डॉ. विनय जयसवाल मन्द्रेगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर में, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेवराय जांजगीर-चांपा, संसदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी सुकमा, संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया जशपुर, मध्य क्षेत्र अदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मण्डावी बीजापुर, छत्तीसगढ़ योग-आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़ योग-आयोग के सदस्य श्री राजेश नारा बस्तर (जगदलपुर), छत्तीसगढ़ योग-आयोग सदस्य श्ऱी रविन्द्र सिंह राजनांदगांव, जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories